
ईरानी हमलों में इज़राइल के हाइफा पोर्ट पर अदाणी का 4.2 अरब डॉलर का कार्गो टर्मिनल तबाह होने की खबर
नई दिल्ली / हाइफा, 15 जून:
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय कंपनी अदाणी समूह द्वारा इज़राइल के हाइफा पोर्ट पर संचालित 4.2 अरब डॉलर (लगभग ₹35,000 करोड़) की लागत वाला कार्गो टर्मिनल ईरानी मिसाइल हमलों में पूरी तरह नष्ट हो गया है।
अदाणी पोर्ट्स ने इस टर्मिनल को इज़राइली गाडोट ग्रुप के साथ साझेदारी में 2022 में खरीदा था। यह भारत-इज़राइल रणनीतिक सहयोग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा था।
हालांकि अब तक अदाणी समूह या भारत सरकार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन स्थानीय मीडिया और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बंदरगाह को हुए भारी नुकसान के दृश्य देखे जा सकते हैं।
बताया जा रहा है कि ये हमले ईरान की ओर से हालिया क्षेत्रीय संघर्षों के जवाब में किए गए हैं। हालांकि, ईरान ने सीधे तौर पर अदाणी की संपत्ति को निशाना बनाए जाने की पुष्टि नहीं की है।
रणनीतिक और आर्थिक झटका:
यह घटना न केवल भारत के अंतरराष्ट्रीय निवेश पर असर डाल सकती है, बल्कि भारत और इज़राइल के बीच व्यापार और रणनीतिक सहयोग पर भी प्रभाव डाल सकती है। हाइफा पोर्ट पर अदाणी की यह परियोजना भारत की पश्चिम एशिया में बढ़ती भूमिका का प्रतीक मानी जा रही थी।
भारत सरकार की ओर से हालात पर करीबी नजर रखी जा रही है। विदेश मंत्रालय जल्द ही इस पर आधिकारिक बयान जारी कर सकता है।
एलन मस्क का बयान वायरल
“जो लोग हर चीज़ के लिए पश्चिम (West) को दोष देते हैं, वही लोग इसे मानवाधिकार उल्लंघन मानते हैं अगर बाकी दुनिया को यहां आने से रोका जाए।”
— एलन मस्क, 14 जून